राजिम माघी पुन्नी मेला का विधानसभा अध्यक्ष एवं धर्मस्व मंत्री करेंगे उद्घाटन

 


पवन निषाद

मगरलोड।राजिम माघी पुन्नी मेला-2022 का विधिवत उद्घाटन 16 फरवरी की शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम लोचन मंदिर के पास छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत के मुख्यआतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, जल संसाधन एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मो. अकबर, वाणिज्यकर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, बिन्द्रनवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने