स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कस्तूरबा गांधी ,मौलाना आजाद व खुबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर कुरुद कांग्रेसियों ने किया नमन

 

मुकेश कश्यप

कुरुद। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कस्तूरबा गांधी ,मौलाना आजाद व खुबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनकी तस्वीर पर तिलक वंदन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि तीनों महापुरुष भारत के अमूल्य रत्नों में से एक थे,उन्होंने देश की सेवा में अपना अमुल्य योगदान दिया साथ ही अपने समय पर स्वतंत्रता आंदोलन व समाज कल्याण पर लोगो को प्रेरित करते रहे।आज हमें इनके बताए मार्ग पर चलकर जनहित में सहभागी बनना होगा।

           इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, सभापति मनीष साहू, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, एल्डरमैन मनोज राजकुमार  अग्रवाल,सभापति रोशन जांगड़े, पार्षद व युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, ब्लाक महामंत्री चन्द्रकांत चन्द्राकर,लव चन्द्राकर,     रुद्रनाथ साहू, तामेश्वर साहू, भूषण साहू,धर्मेंद्र पटेल,चेतन साहू, गिरवर साहू ,सोहन कश्यप आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने