तेज ठंडी हवाओं और माइनस10 डिग्री के बीच नैना ने फहराया तिरंगा, डेढ़ दिन में ही 12 हजार 5 सौ फीट पर पहुंची

 


वतन जायसवाल

रायपुर। चारों ओर बर्फ ही बर्फ और तेज ठंडी हवाओं के बीच छत्तीसगढ़ की बेटी नैना धाकड़ ने 12 हजार 5 सौ फीट की ऊंचाई में तिरंगा फहराया है। उन्होंने अपने इस अभियान को सभी महिलाओं को समर्पित किया और कहा कि महिलाएं स्वयं पर भरोसा रख कर कोई भी कार्य करने की ठान ले तो सफलता उनके कदम चूमेंगी।

 बस्तर की रहने वाली पर्वतरोही नैना धाकड़ ने बताया कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटियों व महिलाओं को प्रेरित करने के लिए विंटर एक्सपीडिशन केंद्रकांठा ट्रेकिंग पीक पर डेढ़ दिन के अंदर 10 घंटे 30 मिनट उन्होंने यह  सफलता हासिल किया।


 वे गढ़वाल हिमालया के लिए सांकरी गांव से 20 फरवरी को सुबह 9.30 मिनट में चली व बेस कैम्प  2750 मीटर पर 1.30 दोपहर को पहुँच गई। वही रात में कैंप पर रेस्ट कर सुबह तड़के 3.30 को पीक समिट के लिये निकल पड़ी और 21 फरवरी 2022 को  -8 से -10 डिग्री टेम्प्रेचर में तेज़ हवाओं के बीच  सुबह 6.10 मिनट में भारत देश का झंडा फहराया।

 नैना ने युवाओं बेटियों और महिलाओं के नाम संदेश दिया- "अगर करना हो कुछ अलग ,तो निकलना पड़ेगा घर से बाहर, और सिद्दत हो अपने काम पर तो मंज़िल पर की जीत आप की ही होंगी।।"

 " जो अपने कदमो की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं,

वही अक्सर मंजिल पर पहुँचते हैं ।। "

जय हिंद, जय हिमालया,जय जोहार



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने