रूस-यूक्रेन गोलीबारी में भारतीय छात्र ने गंवाई जान, भूपेश बघेल की बताया दुखद

 


वतन जायसवाल

रायपुर। रूस-यूक्रेन में जारी जंग में गोलीबारी में 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गया। बताया गया है वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। 

    विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं। खारकीव में जिस छात्र की जान गई है, वह कर्नाटक के हवेरी जिला का निवासी था। उसका नाम नवीन शेखरप्पा था। वह उसकी उम्र 21 साल बताई गई है। 


  विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत के विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है और उनसे तुरंत खारकीव और बाकी शहरों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकलने देने की मांग उठाई है। बताया गया है कि रूस और यूक्रेन में भारत के राजदूत भी लगातार सरकार से बात कर भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहे हैं।

 इस बीच सरकार के सूत्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन से कई बार भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की मांग की गई। 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले भी कई बार यह मांग उठाई गई। भारत में मौजूद दोनों देशों के राजदूतों से भी बात की गई। हमारी तरफ से लोगों को निकाले जाने की तैयारियां पूरी थी। भारत की एक टीम लगातार रूस के बेलगोरोद में मौजूद है। लेकिन खारकीव और आसपास के शहरों में युद्ध छात्रों की सुरक्षा में रोड़ा बना है। 

इधर छात्र की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे को बेहद दुखद बताया और भारत सरकार से  प्रयासों में तेजी लाने की अपील की है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने