माही ने चौंकाया छोड़ दी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, रविंद्र जडेजा होंगे नए कप्तान

 


वतन जायसवाल

रायपुर। हर बार अपनी शैली से सभी को अचंभित करने वाले माही यानी महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपने फ़ैसले से सभी को चौंका दिया। आईपीएल की शुरुआत होने के ठीक 2 दिन पहले ही उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी।

 चेन्नई सुपरकिंग्स किंग्स ने दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बात की घोषणा की।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1506920018097098752?t=0N7yikFcHvur65ksvdwSaQ&s=19


 धोनी के कप्तानी छोड़ने से प्रशंसक हैरान है। वहीं चेन्नई ने अपना नया कप्तान रविंद्र जडेजा को बनाया है। रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैचों में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में तो धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने