धमतरी विधानसभा में लाखों के निर्माण की मिली स्वीकृति

 


धमतरी। विधायक के प्रयास से भंवरमरा से भरारी के बीच करोड़ों के उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।अब पुनः विधायक रंजना साहू की क्षेत्र के विकास कार्य के लिए तत्परता एवं कार्य कुशलता से लाखों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति पुनः मिली हैं। जिसके अंतर्गत ग्राम जंवरगांव के पंचायत भवन में आहता निर्माण कार्य राशि 5 लाख 20 हजार, संजय घर से राघव घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम भोयना में सांस्कृतिक मंच सह कमरा निर्माण राशि 5 लाख, ईश्वर ध्रुव घर से ओमप्रकाश घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख, नंदलाल के घर से महेश बंजारे के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम बोड़रा डी में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य यादव पारा में राशि 5 लाख, ग्राम लिमतरा में कबीर पारा में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कार्य राशि 5 लाख, ग्राम बिरेतरा में उद्यान निर्माण कार्य राशि 3 लाख, ग्राम गुजरा में बाजार शेड निर्माण कार्य राशि 6 लाख, ग्राम कोलियरी में रंगमंच निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम अरौद ली. में माखन सिन्हा के घर से कृष्णा निर्मलकर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख, शांति के घर से कृष्णा यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम बरारी में भारत के घर से कलीराम के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम अछोटा/बरारी कांति बाई के घर से भरत के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 5 लाख कि स्वीकृति मिली है। जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक  का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने