मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन, दूर होगी वेतन विसंगति, स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल समाप्त

 

वतन जायसवाल

रायपुर। 11 दिन से जारी स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मिले ठोस आश्वासन के बाद संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।

बता दें कि वेतन विसंगति सहित लंबित मागों के लिए प्रदेश स्वास्थ्य संयोजक संघ 21 मार्च से से राजधानी में अनिश्चिकालीन हड़ताल पर था। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से वेतन विसंगति को दूर करने का आश्वासन दिया गया।  इसके साथ ही दूसरी मांगों पर मुख्यमंत्री और स्वास्थय मंत्री की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। जिस वजह से स्वास्थ्य संयोजकों ने हड़ताल समाप्त कर दिया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने