तीन दिवसीय संत समागम समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

 


पोटियाडीह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर लिया गुरूजनों से आशीर्वाद

                                       

भूपेंद्र साहू

धमतरी। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ग्राम पोटियाडीह पहुंचे, जहां पर उन्होंने सद्गुरू संत कबीर आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय संत समागम समारोह में शामिल होकर गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दुग्ध महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू मोहन लालवानी, खिलेश्वरी किरण मनोज साहू सहित कबीर पंथ के संतजन आदि उपस्थित रहे।    

गृहमंत्री ने  कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे संत समागम में आने का अवसर मिला। आश्रम के संचालक महंत त्रिलोकी दास साहेब और मंच के सभी संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। संत श्री प्रकाश मुनि साहेब के आशीर्वाद से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि भारत में भी ऐसे आयोजन किए जाते हैं। हर साल अलग-अलग समय में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं  बहुत सारे आयोजन होते देश में प्रदेश में लेकिन सब में धर्म शब्द जुड़ा होता है।कोई हिंदू धर्म कोई मुस्लिम धर्म कोई सिख धर्म है।हमारे इस में कबीर धर्म नही पंथ कहलाता है।कबीर पंथ का मतलब है रास्ता और रास्ता का काम आता है चलने के लिए। हर व्यक्ति चाहता है अच्छे रास्ते पर चले। कबीर पंथ मानव जीवन के कल्याण के लिए काम करता है। संत गुरु कबीर साहेब और अन्य संतों का मुख्य उद्देश्य है ऐसे आयोजन कर हमें एक रास्ता दिखाते हैं। 




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने