नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं विधायक रंजना साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस की दी बधाई

धमतरी। सुदृढ़ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध आधुनिक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध दृष्टिकोण से स्थापित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एकात्म आवाज मां भारती की परम वैभव के लिए सदैव समर्पित रहने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी।  42 वें स्थापना दिवस पर करोड़ों भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को खैरागढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान छुईखदान में समस्त भाजपा कार्यकर्ता के साथ विधायक रंजना साहू स्थापना दिवस पर सम्मिलित होकर सभी को बधाई दिए। 

विधायक ने कहा कि सदैव भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और समाज के उत्थान के लिए समस्त कार्यकर्ता समर्पण की भावना से समर्पित रहे हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान विचारकों के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी खड़ी है, और इसको निरंतर सेवा और समर्पण की भावना को लेकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ पूरे भारत देश का सर्वश्रेष्ठ पार्टी के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे महान विचारकों व कार्यकर्ताओं के कुशल नेतृत्व से बन गई है। समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को 42 स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विधायक ने दिये। इस अवसर पर सम्मानीय नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक सौरभ सिंह, विधायक रजनेश सिंह, धमतरी जिला प्रभारी नीलू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू सहित छुई खदान मंडल समस्त पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने