मनुष्य को सही दिशा दिखाना ही समाज की सबसे बड़ा सेवा : रंजना साहू

 


विधायक ने झिरिया साहू समाज परिक्षेत्र भटगांव में आयोजित मां कर्मा की जयंती महोत्सव में शामिल होकर शुभकामनाएं दी


धमतरी। झिरिया साहू समाज परिक्षेत्र रुद्री द्वारा मां कर्मा की जयंती को महोत्सव के रूप में ग्राम भटगांव में मनाते हुए समस्त अंचल वासियों को विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त माता कर्मा के भक्तों को जयंती की बधाई दी।मां कर्मा का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की। 


विधायक ने समस्त समाजिक जनों को कहा कि विषम परिस्थिति में मनुष्य को सही मार्ग व दिशा देना ही समाज का सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि उचित मार्गदर्शन मिलने से सही रास्ता दिखाई देता है। निरंतर साहू समाज में सेवा की भावना के साथ साथ संस्कारवान समाज का निर्माण हो रहा है।  जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने समस्त समाजिक जनों को जयंती महोत्सव पर बधाई देते हुए मां कर्मा की त्याग समर्पण, निश्छल भक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, नव निर्वाचित तहसील साहू समाज अध्यक्ष गोपाल साहू ने कर्मा जयंती की बधाई दी एवं समाज को एकजुट बनाएं रखने के लिए प्रेरित किये। इस अवसर पर  समाज प्रमुख लक्ष्मी नारायण साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, विजय साहू, उमेश साहू, नरेश यादव, सरपंच नंदनी उमेश साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष निरंजन साहू, उपाध्यक्ष रोशन साहू, उपाध्यक्ष उषा साहू, कोषाध्यक्ष केवल साहू, सचिव लकेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, ललित साहू, गोहद राम साहू, रामाधार साहू, ध्रुव कुमार साहू, सतीश कुमार साहू, चंद्रकला साहू, शिवनारायण साहू, मोहित साहू, द्वारका प्रसाद साहू, सदाराम साहू, इलाज राम साहू, केशव साहू, रामकृष्ण साहू, लक्ष्मण साहू, अशोक साहू, उमेश साहू, दिलीप साहू, परदेसी राम साहू, खेमराज साहू, गणेश्वरी साहू, अहेल्या साहू, सुरेखा साहू, किशन साहू, पुरुषोत्तम साहू, केशवंतिन साहू सहित रुद्री परिक्षेत्र के समस्त अध्यक्ष  एवं सामाजिक जन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने