एएसपी के नेतृत्व में शहर की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया फ्लैग मार्च

  


 धमतरी।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पॉल  द्वारा मकई चौक में पुलिस बल को ब्रिफिंग करने के बाद मातहत पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों के साथ धमतरी शहर का फ्लैग मार्च  किया।

 शहर की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले पुलिस बल द्वारा समय समय पर  फ्लैग मार्च किया जाता है।रक्षित निरीक्षक  के.देव राजू एवं थाना प्रभारी धमतरी भूनेश्वर नाग  के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मकई चौक ,गोलबाजार ,कचहरी चौक, सदर बाजार,होते हुए विन्ध्यवासिनी मंदिर तक पैदल फ्लैग मार्च किये।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने