चिखली व अकलाडोंगरी में विधायक के हाथों हुआ भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन

  


धमतरी। सुदुर वन अंचल में बसे गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र में विधायक रंजना साहू के अनुशंसा से स्वीकृत ग्राम चिखली में डडसेना कलार समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं अकलाडोंगरी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन विधायक के करकमलों से समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में पूरे विधिवत पूजन कर सम्पन्न हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत सामाजिक जनों एव ग्रामवासियों द्वारा किया गया। 


विधायक रंजना साहू ने कहा कि उनका नितप्रति जनता का लगाव ही उन्हें हमेशा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किए। आप लोगो का समर्पण का भाव ही मुझे हमेशा सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहा है। इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कभी भी कमी नहीं आएगी इसका मैं आश्वासन देती हूँ। सभी जनहित कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आप सभी का सहयोग करते रहने की बात कही, साथ ही निर्माण हो रहे भवन का देखरेख कर सदुपयोग करने कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू ने कहा कि विभिन्न सार्वजनिक जनसुविधाओं को जनता तक पहुंचाने एवं जन समस्याओं को लेकर सदैव गम्भीरता से लेकर दुर कर  निरंतर विकास की अविरल धारा में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराते हुए विधायक रंजना साहू ने नए आयाम लिखे हैं। निरंतर गंगरेल मंडल की डुबान क्षेत्र पर विधायक के प्रयास से विकास कार्यों की अनेकानेक स्वीकृति कराने से परिदृश्य बदल रहीं हैं। 

विष्शिट अतिथि के रुप में उपस्थित सिन्हा समाज मंडलेश्वर संतोष सिन्हा ने कहा कि निरंतर सिन्हा समाज में विधायक द्वारा हमारे समाज में विभिन्न सामाजिक भवन निर्माण कराये हैं, उन सभी निर्माण  कार्यों के लिए  विधायक  का धन्यवाद ज्ञापित किये। भूमिपूजन कार्यक्रम को मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली एवम मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन ने निर्माण कार्यों के लिए बधाई दिए। इस अवसर पर रूद्री सरपंच अनीता यादव, भाजपा कार्यकर्ता नीलू रजक, जितेंद्र सिन्हा, जनपद सदस्य शैलेश मंडावी,  मंडलेश्वर सिन्हा समाज प्रमुख संतोष सिन्हा,  हेमलता तारम सरपंच, मोती लाल यादव सरपंच छन्नूलाल मरकाम जोहरलाल साहू बलराम साहू, लोकनाथ सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, संतोष सिन्हा, लतखोर सिन्हा, गोपीचंद सिन्हा, राम भगत सिंहा, पुरुषोत्तम यादव, श्याम लाल, यादव, पूजा सिन्हा, प्रमिला सिंहा हरीश सिन्हा, जानकी यादव, मीरा बाई यादव,  गौकरण नेताम, महेश साहू, रोहित साहू, बहुर सिह, सहदेव तारम, जेताराम, आरती दीपक,  जगमनी नेताम, जमुना साहू, हिरौंदी मंडावी, अन्नपूर्णा शोरी, चंद्र कुमार, चेतराम नेताम, मनमोहन कुंजाम, जनक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने