डॉ गजपाल बनाए गए आजीवन सदस्य प्रतिनिधि,जिला साहू संघ का चुनाव 19 जून को


भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिला साहू संघ का चुनाव19 जून को होना है। इससे पूर्व आजीवन सदस्यों और संरक्षकों के बीच एक प्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है। जिसके लिए मंगलवार को आमंत्रण हेरिटेज में सदस्यों की आवश्यक बैठक रखी गई।जिसमें सर्वसम्मति से डॉ ए के गजपाल को प्रतिनिधि चुना गया।

 जिला साहू संघ के अध्यक्ष का वर्तमान कार्यकाल कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। इसके लिए 19 जून को नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय की गई है। जिसमें पांच तहसील के 15 प्रतिनिधि वोट डालेंगे  इसके अलावा आजीवन सदस्यों के बीच से एक प्रतिनिधि तय किया जाता है।जिसके लिए मंगलवार को आवश्यक बैठक रखी गई है। सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से डॉ अनिल गजपाल को प्रतिनिधि चुना। आजीवन सदस्य 175 सहित 186 लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे। दयाराम साहू ने उन्हें बधाई दी।19 को जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दयाराम साहू,महामंत्री संतराम साहू, विजय साहू, उपाध्यक्ष श्यामा साहू,अवनेंद्र साहू, उमेश साहू,डीपेन्द्र साहू, हिरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू, गोविंद साहू, कामता साहू, यशवंत साहू,मानक राम साहू, गणेश राम साहू, गणेश प्रसाद साहू, हेमंत माला,तेजराम साहू,निखिलेश देवान, डिहू राम साहू राजेश साहू, डॉ गिरीश साहू,तोषण साहू,रोहित साहू,रामकुमार साहू,परस राम,राकेश, नंद कुमार,भूषण साहू,प्रभा साहू,केकती साहू,राधा साहू भुनेश्वरी साहू ज्योति साहू,कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू, रोशन साहू, महेश साहू,नंदकुमार साहू भूषण साहू, रामेश्वर साहू, युगल किशोर साहू, कमलेश साहू, वीरेंद्र साहू,सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

 जांजगीर जिले में बोरवेल में फंसे समाज के बालक का राहुल साहू के सलामती के लिए बैठक में पाठ भी किया गया

होनहार छात्र को दी आर्थिक सहायता 

इस दौरान शास्त्रीय संगीत की पढ़ाई करने वाले चमन साहू ग्राम पिपरछेड़ी को 17000रु आर्थिक सहायता दी गई चमन साहू की आर्थिक स्थिति नहीं होने के बावजूद वह खैरागढ़ में शास्त्रीय संगीत के पढ़ाई कर रहा है।एग्जैक्ट फाउंडेशन के 11 सदस्यों को निशुल्क शिक्षा भी देता है।आगे की पढ़ाई के लिए जिला साहू संघ की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता दी गई।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने