मुख्यमंत्री बघेल से बोली भावुक मां-आप हमारे लिए भगवान हो

 


वतन जायसवाल

रायपुर। अपोलो अस्पताल में भर्ती राहुल से मिलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। वे दिल्ली से सीधे बिलासपुर आये थे। 

   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देख राहुल की मां भावुक हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री के पैर छूते हुए कहा कि आपने मेरे बेटे की जान बचाई है। आप हमारे लिए भगवान  है। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो हमारा फ़र्ज है। रेस्क्यू टीम ने असली काम किया है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राहुल के इलाज और पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाएगी।

 बता दें कि 14-15 जून की  देर रात 105 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहुल साहू को बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया। जिसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बना कर उसे जांजगीर से बिलासपुर पहुंचाया गया था।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने