भारत विकासशील व युवाओं का देश है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम बन रहें हैं आत्मनिर्भर : रंजना साहू

 


चम्पारण में प्रदेश महिला मोर्चा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई विधायक रंजना डीपेंद्र साहू


धमतरी। चम्पारण में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने आत्म निर्भर भारत विषय पर सभा को संबोधित किया। सर्वप्रथम विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए चम्पेश्वर महादेव का दर्शन किए तदुपरांत प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई।

 विधायक श्रीमती साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  ने 12 मई 2020 से आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है जिससे सभी नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ ही है स्वयं पर निर्भर होना, अर्थात किसी अन्य पर आश्रित न रहना। अगर कहा जाए तो हमारा भारत देश की कला और संस्कृति को देखते हुए यह स्पष्ट हो जाती हैं कि भारत प्राचीन काल से ही आत्मनिर्भर रहा है। विधायक ने आगे कहा कि कृषि, व्यवसाय, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में आज भारत देश आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देश में उद्योगों की संख्या में वृद्धि हुई है, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर युवाओं को मिल रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है, देश में निरंतर स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण कर रहे हैं जिससे देश की तरक्की को शीर्ष तक ले जाने में सहायता मिलेगी जिससे हमारा भारत सशक्त आत्मनिर्भर बनकर विकास करेगा। प्रारंभ से ही भारत देश को विकासशील और युवाओं का देश कहा जाता है, और सदैव आगे बढ़ने की हिम्मत रखती है। देश के उद्योग, आधारभूत संरचना एवं कृषि क्षेत्र में नए पहल करते हुए भी प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। आत्मनिर्भर, वैभव संपन्न और समर्थ भारत इन सभी योजनाओं के द्वारा हमारा भारत देश आगे बढ़ रहा है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने