मणिपुर भूस्खलन में भिलाई के लेफ्टिनेंट कर्नल पांडे का निधन

 


वतन जायसवाल

रायपुर। मणिपुर में हुए भू-स्खलन में भिलाई के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पांडे का निधन हो गया। समाचार मिलते ही दुर्ग-भिलाई में शोक की लहर छा गई।

बता दे बीते बुधवार को मणिपुर के इंफाल में भूस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पांडे लापता हो गए थे। जिनका शव 3 दिन बाद बरामद हुआ। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल छवि पांडेय ने शव की पहचान की। उनके शव को इंफाल बेस कैंप लाया जा रहा है। कैप्टन पांडे के दो बेटे अभिराज (8) और अवीर (3) हैं।

 घटना बुधवार रात करीब साढ़े 12.30 बजे की है। मणिपुर के इंफाल में निर्माणाधीन जिरिबम रेलवे लाइन और रेलवे स्टेशन के पास आर्मी का बेस कैंप था। उस बेस कैंप में लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय भी थे। जिस समय हादसा हुआ कपिलदेव अपनी मां कुसुम और बहन भावना पांडेय से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। मां ने उनसे पूछा भी कि कपिल तीन साल से भिलाई नहीं आए कब आ रहे हो? इस पर उन्होंने जल्द आने की बात भी कही।


  इसी दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी। इसके बाद कपिल ने मां से कहा कि लगता है कैंप के पीछे कुछ हुआ है। वहां जाना पड़ेगा। यह कहते हुए उन्होंने काल डिसकनेक्ट कर दिया। उसके बाद से लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव का मोबाइल बंद आ रहा था। बताया जा रहा है कि वे भूस्खलन  की चपेट में आ गए। तीन दिनों की खोजबीन के बाद उनका पार्थिव शरीर मणिपुर से सेना ने खोजा। सूचना मिलते ही दिल्ली में पदस्थ उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल छवि पांडेय वहां पहुंची और शव की पहचान कपिलदेव पांडेय के रूप में की।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने