द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में अंत्योदय का प्रकाश पुंज है:रंजना साहू

 


धमतरी।देश के इतिहास में नए अध्याय का शुभारंभ,आज का दिन गौरवान्वित करने का दिन है देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर धमतरी की जनता ओर से विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में पहली बार सर्वोच्च पद के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पार्टी की ओर से जनजाति समाज की महिला को इस सर्वोच्च पद पर आसीन कराया जाना निश्चित ही नए भारत के निर्माण का पर्याय है।द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में अंत्योदय का एक प्रकाश पुंज है। 


देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार देश के इतिहास में राष्ट्रपति जनजाति समाज की महिला बनी है।इससे पूर्व राजग सरकार द्वारा अभी तक बनाए गए दो राष्ट्रपतियों डॉ अब्दुल कलाम और  रामनाथ कोविंद ने प्रेरणादायक और परिपक्व नेतृत्व प्रदान करते हुए विश्व पटल पर भारत को एक नए रूप में स्थापित किया गया और इसी परंपरा में इस पद पर श्रीमती मुर्मू का निर्वाचन होना वंचितों को आवाज देने और पुनः इतिहास लिखने जैसा है। विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पृष्ठभूमि केवल और केवल परिश्रम, पुरुषार्थ और इमानदारी के दम पर ही सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनी है, सदैव मोदी जी के नेतृत्व में जमीनी स्तर के लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, यह ऐतिहासिक जीत हम सबके लिए महिला सशक्तिकरण का पर्याय है, जहां पर द्रोपदी मुर्मू के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है और वह हमारी भारतीय संस्कृति एवं जनजाति समाज के गौरव है। आदिवासी जनजाति समाज की अस्मिता के लिए एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरवशाली क्षण है, क्योंकि छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल जनसंख्या वाला राज्य है, मुझे अत्यंत ख़ुशी है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सबसे बड़े संविधानिक पद राष्ट्रपति पद की मैं साक्षी बनी। जनजातीय समाज की गौरव प्रेरणा स्रोत राष्ट्रपति निर्वाचित श्रीमती मुर्मू की ऐतिहासिक जीत की मंगल शुभकामनाएं देती हूं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने