बड़ी कार्यवाही:निगम अधिकारियों ने झुलेलाल ट्रेडर्स से 20 पेटी डिस्पोजल जप्त किया

 


सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम की कार्रवाई:42 दुकानों की तलाशी लेकर जब्त की प्रतिबंधित सामग्री,32 हजार 500 जुर्माना वसूला गया


धमतरी।केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है,जिसको लेकर नगर निगम ने पहले जागरूक और जब्ती की कार्यवाही करते हुए लोगों को समझाइश दी थी। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अभी भी बैन सामग्रियों का विक्रय एवं उपयोग लगातार किया जा रहा था,ऐसे लोगो पर अब सख्ती दिखाते हुए निगम आयुक्त विनय कुमार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। आयुक्त के निर्देशन में निगम की अलग-अलग टीम ने गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग 42 प्रतिष्ठानों पर  छापेमार कार्रवाई करके प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए 32500 चलानी कार्यवाही कर जप्त किया गया। 

शुक्रवार को जानकारी मिलते  सुबह 10 बजे अचानक महालक्ष्मी काम्प्लेक्स के सामने झुलेलाल ट्रेडर्स में छापा मारते हुए करीब करीब 50000 रुपए का 20 पेटी डिस्पोजल जब्त कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

कार्यवाही के दौरान नोडल अधिकारी कामता नागेंद्र,राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी सचिंद्र थवाईत,मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा, उप अभियंता लोमश देवांगन, आशीष शर्मा एवम अन्य निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।


महापौर ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील

महापौर विजय देवांगन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय नहीं करने के लिए व्यापारियों से निवेदन करते हुए आम नागरिकों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की अपील की और कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार किया जाए। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसको देखते हुए धमतरी निगम क्षेत्र में प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। 



       

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने