मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने की कवायद शुरू

 


प्रथम चरण में जून 2023 से खुलेंगे 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज


वतन जायसवाल

रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल की सफलता के बाद अब प्रदेश सरकार आत्मानंद इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय खोलने की तैयारी में है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 10 दिनों में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


पत्र में लिखा है कि राज्य में अंग्रेजी माध्यम के अनेक निजी एवं शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय न होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा हेतु महानगरों के महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है।

राज्य के विद्यार्थियों को राज्य में ही अंग्रेजी माध्यम से महाविद्यालयीन शिक्षा देने हेतु स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरह ही गुणवत्ता युक्त महाविद्यालयीन शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय भी आरंभ किये जाएं। इन महाविद्यालयों की चरण बद्ध स्थापना की जाए। प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र (जून 2023 ) से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएं। इसी तरह आगामी 03 वर्षों में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने की कार्ययोजना 10 दिनों में प्रस्तुत की जाए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने