बड़ी कार्रवाई: शहर में गांजा का जखीरा बरामद, महिला के कब्जे से 71 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त, आखिर कहां से आता था गांजा बड़ा सवाल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। लंबे समय बाद पुलिस ने मकेश्वर वार्ड में बड़ी कार्यवाही करते हुए 71 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा आई कहां से, इसमें किसका संरक्षण मिला हुआ है।

 मकेश्वर वार्ड में गंजा की बिक्री कोई नई बात नहीं है जिस घर से गांजा बरामद किया गया है वहां बरसों से गांजा बिक्री की शिकायत मिलती रही है, लेकिन पुलिस कभी-कभार कार्रवाई कर खानापूर्ति करती थी। इस बीच उच्च अधिकारियों को सूचना मिली कि मकेश्वर वार्ड में गांजा का बड़ा खेप रखा हुआ है डीएसपी सारिका वैद्य के नेतृत्व में शनिवार तड़के 5 बजे रेड कार्रवाई की गई जिसमें ड्रम में भरे 71 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा  देखकर लोग भौंचक्के रह गए।

 आखिर कहां से आता है यहां गांजा 

धमतरी पुलिस द्वारा समय-समय पर बोराई, सिहाव, नगरी नेशनल हाईवे में गांजा तस्करों पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन शहर तक पहुंच कर एक वार्ड में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कैसे रखा गया था, यह एक बड़ा सवाल है। यह सिर्फ आरोपी की ही देन नहीं है बल्कि इसमें कहीं न कहीं अन्य लोगों की भी संलिप्तता है। क्या अब तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर कुछ और मामला है।

 पुलिस को बड़ी मात्रा गांजा रखे होने की सूचना मिली थी। सुबह 5 बजे रेड कार्रवाई की गई। जिसमें उषा धूरी पति करण धुरी के कब्जे से 71 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

सारिका वैद्य डीएसपी धमतरी



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने