धमतरी की पावन भुंईया प्रभु श्रीराम की कथा आयोजित रामधुनी से हो गई धर्ममय : रंजना साहू

 



प्रभु श्रीराम कथा श्रवण करने से दुखमय जीवन में खुशियों का रंग भर जाता है :रंजना साहू


धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन समस्त क्षेत्र में हो रहा है।रामधुनी कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागी मंडलियों द्वारा अनेक कथा प्रसंग के माध्यम से जैसे शीत बसंत कथा, हिरण्यकश्यप वध कथा, शिव विवाह कथा, सीता हरण कथा, राम वनवास कथा, विश्व मोहनि अवतार कथा, नंदी जन्म कथा, पार्वती जन्म कथा, रूप बसंत कथा, कृष्ण जन्म कथा, भक्त गोपीचंद कथा, सीता परित्याग कथा, राजा हरिश्चंद्र कथा, श्रवण कुमार की कथाओं को झांकी एवं गायन के माध्यम से श्रोताओं दीर्घाओं के मध्य परोसा रहे है, जिससे समस्त क्षेत्र धर्ममय हो चुका हैं।


 ग्राम अरौद एवं लीलर में आयोजित अखंड संगीतमय रामधुनी कार्यक्रम में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू कार्यक्रम के समापन अवसर पर सम्मिलित होकर धर्ममंच को शोभायमान किया। समिति द्वारा पुष्पगुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से हमारे हिंदू धर्म की अनेक लोकप्रिय कथा प्रसंग जो हमारे मानव जीवन को नई दिशा दे कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है, उनको अनेक प्रतिभागी मंडलियों के द्वारा धर्ममय वातावरण में हम सबके बीच भगवान की कथाओं को परोसते हैं, जिससे धर्ममय आयोजन से हमारी युवा वर्ग भविष्य के कर्णधार हमारी संस्कृति और कला को जान पाएंगे। विधायक ने आगे कहा कि प्रभु राम के कथा श्रवण करने से दुखमय जीवन में खुशियों का रंग भर जाता है, इसलिए हमें व्यस्ततम समय पर कुछ समय निकालकर प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए। मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा ने  पितृपक्ष पर रामधुनी कार्यक्रम के आयोजन को मोक्ष का मार्ग बताया। 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, ममता सिन्हा, रेशमा शेख, चंद्रकला पटेल, नीलू रजक, रुकमणी सोनकर, सुनिति रजक, धर्मराज सिन्हा, पूरन सिंह ध्रुव मंत्री गंगरेल मंडल, ब्रह्मानंद सिन्हा, धनीराम साहू, बाला राम सिन्हा , तोमेश्वर दास सिन्हा उपसरपंच अरौद, गोवर्धन सिन्हा, सरजू राम, गोपी, मनोज कुमार, ध्रुव कुमार, खिलेश्वर, तुलसी, प्रभु राम, केशव, रामकृष्ण, देव सिंह, ज्ञानीक राम, हीरा लाल, मदन लाल, संतोष, आनंद, सहित बड़ी संख्या श्रोतागण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने