श्री रामलला के दरबार में जाकर मोदी जी ने भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक का कर्तव्य निर्वहन किया : रंजना साहू


इतवारी बाजार के प्राचीन किले के श्रीराम मंदिर में जाकर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर समस्त क्षेत्र वासियों के लिए खुशहाली की कामना


धमतरी।दीप उत्सव के पावन पर्व पर देश के  प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में जाकर भगवान श्रीराम के जन्म भूमि को नमन करते हुए समस्त देशवासियों की ओर से आस्था के दीप प्रज्वलित किए, उसी तरह क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना करने के लिए क्षेत्रीय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी के इतवारी बाजार में विराजमान किले के श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना कर दीपोत्सव पर्व की बधाई दी। दीप उत्सव पर्व पर विधायक ने कहा कि भगवान श्री राम के दरबार में जाकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक का कर्तव्य निर्वहन किए हैं। 


श्रीमती साहू ने आगे कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में जब जब इस भारत देश में कुछ नए इतिहास रचे हैं उस दिन को उत्साह के रूप में मनाते हुए सदैव याद करते हैं, मानव जीवन में सभी संदेशों को भारतीय संस्कृति में मजबूती से जीवंत रखकर नवभारत के निर्माण में देश के प्रधानमंत्री ने विगत 8 वर्षों से अपनी कर्तव्यनिष्ठा से भारत देश को विश्व गुरु बनाने के पथ पर आगे बढ़े हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से हमारे सनातन संस्कृति की धरोहर भगवान श्री रामलला के जन्मभूमि में मंदिर निर्माण हो रही हैं, दीप से दीपावली तक, भारत का दर्शन, भारत का चिंतन, भारत की चिरंतर संस्कृति है, जो हमारी पहचान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीरामलला की पूजा अर्चना करने के लिए शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, भरत सोनी, कोमल सार्वा उपस्थित रहे। विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना भगवान श्रीराम मंदिर किला के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा ने सम्पन्न कराया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने