राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एकता दौड़ का आयोजन, निकाली गई साइकिल रैली

 


धमतरी शहर सहित विभिन्न ग्रामों में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

धमतरी। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर धमतरी शहर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं जिले के विभिन्न ग्रामों में भी एकता दौड़ सहित सायकिल रैली निकाली गई। सिटी कोतवाली स्थित गांधी चौक में विधायक धमतरी रंजना साहू और अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने स्वयं को समर्पित करने और देशवासियांे के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करने की शपथ ली गई। शपथ में यह भी कहा गया कि यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहे हैं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। 

      शपथ ग्रहण के बाद विधायक और अपर कलेक्टर ने एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सुबह सात बजे शुरू हुई यह दौड़ स्थानीय सिटी कोतवाली स्थित गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकीज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन से होते हुए पुनः गांधी चौक में समाप्त हुई। इसमें धमतरी शहर के 15 स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों सहित 450 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, खेल संघ के पदाधिकारी, सेना के प्रशिक्षु जवान शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी सभी अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।



                                                       

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने