सनातन संस्कृति में पूज्य, वेदों में प्रतिष्ठित गौमाता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं: रंजना साहू

 


यादव समाज द्वारा सोरम में आयोजित मातर कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक,गौ माता की सेवा कर मनाया पर्व


धमतरी। दीपावली का त्योहार अंचल में धूमधाम से मनाया गया। 5 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व अलग-अलग रूपों में मनाते हुए छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व के पांचवे दिन ग्राम सोरम में यादव समाज की ओर से गौठान में मातर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित हुई। लोक पारंपरिक रूप से यादव समाज के द्वारा विधायक  का स्वागत सम्मान किया गया। समस्त यादव समाज की उपस्थिति में विधायक ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए गौ माता को सेहवई बांधकर दोहा गाकर यादव समाज के प्रति अपना स्नेह प्रगट किए। विधायक का स्वागत सम्मान समस्त यादव समाज के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर किया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणो के साथ विधायक ने मातर के आयोजन में हैरतअंगेज अखाड़ा कार्यक्रम का आनंद लिया गया। 


विधायक ने जय यादव जय माधव के जयघोष करते हुए समस्त उपस्थित यादव सामाज सहित दर्शक दीर्घाओं को दीपावली एवं मातर महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  सनातन संस्कृति में पूज्य, वेदों में प्रतिष्ठित गौमाता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं, छत्तीसगढ़ के गांव में मातर मेलामड़ाई छत्तीसगढ़ की परंपरा है, दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा एवं उसके अगले दिन मातर के रूप में पारंपरिक रूप से त्योहार मनाने की परंपरा है, मातर का अर्थ माता की शक्ति को जगाना है, और इसके लिए हमारे आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मातर त्योहार के रुप में इस पर्व को मनाया जाता है,जिसमें सबसे बड़ा सहयोग यादव समाज को होता है, जो गौ माता की सेवा करते हैं, गौ माता जिसमें 33 कोटि समस्त देवी देवता विराजमान हैं उनकी सेवा करने का परम सौभाग्य यादव समाज को मिला है। कोमल सार्वा ने सभी को दीपावली पर्व पर बधाई दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजित कार्यक्रम का आनंद लेने डीपेंद्र साहू, सरपंच नंदनी उमेश साहू, ललित साहू, रणजीत सिंह यादव, नरेश यादव, परमेश्वर यादव, दुश्यंत यादव, पिताम्बर यादव, मायाराम यादव, धर्मेंद्र यादव बीसलाल यादव, चंद्रहास यादव, रोहित यादव, मेश लाल यादव, बल्ला यादव, सीताराम यादव, मोहित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने