ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की होती है प्राप्ति: रंजना साहू

 



जोधापुर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंची विधायक


धमतरी।धमतरी अम्बेडकर चौक जोधापुर वार्ड में स्व डोमार सिंह सोनवानी एवं स्व देवेंद्र कुमार सोनवानी के पावन पुण्य स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन समस्त सोनवानी परिवार के द्वारा आयोजित किया गया।जहां पर प्रवचन कर्ता व्यासपीठ पर विराजमान पंडित  तोरण शर्मा महाराज कांकेर वाले श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं का वर्णन कर रहे हैं।इस पावन अवसर पर क्षेत्र की विधायक रंजना साहू श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंची।सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर व्यासपीठ पर विराजमान महाराज से आशीर्वाद लिया। 


कथा श्रवण करते हुए भागवत मंच को संबोधित कर श्रीमती साहू ने कहा कि ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की प्राप्ति होती है, अच्छे या बुरे कार्य किसी व्यक्ति के अस्तित्व के भविष्य के कार्यों से निर्धारित होती है, इंसान के कर्म से उसके भाग्य का तय होता है और सदैव इसीलिए इंसान को कर्म करते रहना चाहिए कभी भी कर्म से भाग्य बदला जा सकता है, इस मानव जीवन में कर्मयोग से भगवान की प्राप्ति की जा सकती है, इसलिए अपने कर्म की करते हुए बिना फल की चिंता कर भगवान की भक्ति करती रहनी चाहिए, जिससे हमारा जीवन सदमार्ग पर चलते हुए मोक्ष की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर विधायक ने समस्त श्रद्धालुजनों को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी व्रत पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक के साथ शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद रितेश नेताम, मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र, भाजपा वरिष्ठ दयाशंकर सोनी, नीलू रजक, रामकुमार सिंह सहित आयोजक परिवार एवं श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सुनने श्रोताएं उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने