निवृतमान कलेक्टर पीएस एल्मा को दी गई भावभीनी विदाई

 



श्री एल्मा के सहज, सरल स्वभाव, प्रशासनिक दक्षता का लोहा सभी अधिकारियों ने माना 


धमतरी।सहज, सरल स्वभाव, उच्च प्रशासनिक दक्षता और मैदानी स्तर का कार्यानुभव लिए ज़िले के 17 वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ पी.एस.एल्मा अब छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। ज़िले के अधिकारियों द्वारा उन्हें एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर निवृतमान कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि परिस्थिति अनुसार सभी को ढल कर अपना उत्कृष्ट देना चाहिए। उनका मानना है कि कुशल प्रशासक में कठोर और लचीलापन होना चाहिए। इसके साथ ही अपने दायित्व का निर्वहन करते वक्त संयम बनाए रखना भी जरूरी है। गौरतलब है कि 8 जून 2021 में 17 वें कलेक्टर के रूप में श्री एल्मा ने प्रभार लिया था।     


   कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत बिदाई समारोह में प्रभारी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया ने श्री एल्मा के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके साथ काम करना बहुत आसान रहा। यह भी कहा कि उनके  सहज, सरल स्वभाव और कार्यक्षमता काबिले तारीफ रही। पूरे कार्यकाल में उन्होंने हमेशा हर योजना में आगे रहने ना केवल सभी को प्रोत्साहित किया, बल्कि अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा भी जताया। सभी अधिकारियों ने निवृतमान कलेक्टर को शासन द्वारा सौंपे गए नए दायित्व के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार भी जताया गया। 



                                                                                                                                  

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने