कुरुद में शहादत दिवस पर अमर शहीद वीर नारायण सिंह को किया नमन

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।प्रथम अमर शहीद वीर नारायण के शहादत दिवस पर सूर्य नमस्कार चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश की आजादी में शहीद वीर नारायण सिंह की त्याग,तपस्या ,बलिदान एवं उनके गौरव गाथा का स्मरण कर उनकी शहादत को शत-शत नमन किया।


     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वीर नारायण  देश के प्रथम अमर शहीद थे,उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लोहा लेते हुए अपनी देशभक्ति से क्रांति लाई थी,आज हम उनके योगदान को याद करते हुए शत-शत नमन करते है।

       इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ,उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद,कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष प्रमोद साहू , सभापति मनीष साहू, चुम्मन दीवान, रोशन जागडे, डुमेश साहू, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पांडे ,पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, शत्रुघ्न साहू, अशोक साहू, लिकेश साहू व मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक खाडे, उप अभियंता भोजराज सिन्हा व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने