प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी कर्मठता के साथ कार्य कर रहे है: रंजना साहू

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित है:प्रीतेश गाँधी

मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 

धमतरी। प्रधानमंत्री  नरेद्र मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के आठ साल पूरा हो जाने पर केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रायपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन धमतरी में 3 दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी उद्घाटन में मुख्य अतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू थी। अध्यक्षता सदस्य सलाकार समिति भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट प्रीतेश गांधी ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं पूर्व सभापति नगर निगम राजेन्द्र शर्मा , समाजसेवी विजय साहू थे। मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का यह आयोजन 21 से 23 दिसम्बर तक चलेगा।प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं शाम को सांस्कृतिक कार्य्रकम का आयोजन किया जायेगा। चित्र प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी।यह प्रदर्शनी कार्यालय प्रमुख संचार ब्यूरो  शैलेष फाये भा.सु से. के नेतृत्व में हो रहा है।


मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धमतरी विधायक  रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों एवं क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी कर्मठता के साथ कार्य कर रहे है। जनसेवा प्रथम के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री कार्य कर रहे है। प्रदर्शनी के माध्यम से आप सभी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कार्यों, योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 


कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे  प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेद्र मोदी  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को लेकर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत का डंका पुरे विश्व में बज रहा है। प्रधानमंत्री के कर्मठता से आज सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण हो रहा है। आज भारत का पूरा नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व के अनेक देशों की निगाहें हमारे भारत की ओर है। केंद्र सरकार 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर आगे बढ़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार शिक्षा, सैन्य बल, रोजगार, सम्मान, किसान, व्यापारी, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत, यातायात सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है. श्री गाँधी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण एवं राष्ट्रहित में अनेक कार्य व योजनाएं संचालित कर रही है. उज्ज्वला योजना, नि: शुल्क कोविड टीकाकरण अभियान, अग्निविर भर्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।


राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारा देश दिन दुगुनी और रात चौगुनी विकास कर रहा है। केंद्र सरकर के सम्पूर्ण योजना का लाभ देश की जनता को मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेंद्र पंडित प्रदेश संयोजक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा, प्रताप कृदत, नरेद्र रोहरा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, विनोद रणसिंह, शिवदत्त उपाध्यय, प्राची सोनी, मिथलेश सिन्हा पार्षद, कल्पना रणसिंह सहित गणमान्य नागरिक, विद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने