नई पार्टी हमर छत्तीसगढ़ ने कहा पूरे 90 सीटों में लड़ेंगे चुनाव, बनेगी सरकार

 


 प्रेस वार्ता लेकर दी पार्टी की गतिविधियों की जानकारी 


धमतरी।छत्तीसगढ़ में फिर से एक नई पार्टी का उदय हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित नई पार्टी का नाम हमर छत्तीसगढ़ पार्टी रखा गया है। दुर्ग जिले के बोरसी से यह पार्टी संचालित होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ियावाद के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है।

 बुधवार को हमर छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष लखन लाल साहू, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव चिंता राम साहू,महेंद्र भतपहरी,गौतम सिंह ठाकुर, अश्वनी कुमार साहू और धमतरी जिला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने प्रेस वार्ता लेकर पार्टी की गतिविधियों के बारे में बताया। कहा कि पूर्व में जिन पार्टियों ने शासन किया उन्हें न तो कृषि के लिए पानी उपलब्ध कराया नहीं हर हाथ में रोजगार दे पाए। जो मुद्दे रखे उसमें प्रमुख रूप से जाति भेदभाव विहिन समस्त समाज के नागरिकों को सामाजिक एवं बुद्धिमता आधारित राजनीतिक उत्थान। कोई भी नागरिक को मनरेगा में काम ना करना पड़े ऐसी व्यवस्था विकसित करना। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित कर उसे अगली पीढ़ी से अवगत कराना।वन क्षेत्रों की रक्षा करना, सिंचाई की व्यवस्था। उच्च चिकित्सा निशुल्क प्रदाय करना। विश्व स्तरीय तकनीकी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रणाली विकसित करना। पर्यटन एवं सूचना प्रौद्योगिकी  क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान करना। गांव में शहरी व्यवस्था विकसित कर पलायन रोकना। सहकारिता के मूल मंत्र पर आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करना शामिल है। पत्रकारों के जवाब देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और उनकी ही सरकार आएगी। किसी अन्य पार्टी से समर्थन कहा कि अभी कोई विचार नहीं किया गया है। शराबबंदी, मूल छत्तीसगढ़िया धान समर्थन मूल्य जैसे विभिन्न मुद्दों पर जवाब देने से बचते रहे। 


सुधीर गुप्ता बनाए गए जिलाध्यक्ष

 वरिष्ठ पत्रकार सुधीर गुप्ता को हमर छत्तीसगढ़ पार्टी में धमतरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। धमतरी जिले के तीनों विधानसभा सीट पर चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि स्वच्छ छवि के कैंडिडेट की तलाश की जाएगी। अभी इसका मापदंड तय नहीं किया गया है। उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने पर कहा कि यह पार्टी तय करेगा अभी इस पर कोई विचार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पार्टी की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने