जानिए किन किन पदों में रह चुके हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल हरिचंदन

 


रायपुर।देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदले गये है। जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। राष्ट्रपति ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश से विश्व भूषण हरिंचदन  को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल  बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की राज्पाल अनुसुईया उइके को अब मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।


सीएम बघेल का ट्वीट

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  हमारी वर्तमान राज्यपाल अनुसुईया उइके अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी।उनको शुभकामनाएं. व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूं।मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया

 छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल का परिचय

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन  को अब छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। 84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं।  विश्व भूषण हरिचंदन ओडिशा से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। विश्व भूषण हरिंचदन ने अपना राजनीतिक करियर 1971 में शुरू किया था। वो भारतीय जनसंघ से भी जुड़े रहे.। साल 1977 में जनता पार्टीग के गठन तक वो जनसंघ के आंध्र महाचिव रहे थे। इसके अलावा वह संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं।हरिचंदन आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकें है।उनका कार्यकाल 1980 से 1988 तक रहा था। वहीं साल 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी और बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने