हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश की

 



 मुजगहन ओवर ब्रिज के पास की घटना, पुलिस पहुंची मौके पर



 भूपेंद्र साहू

धमतरी।मुजगहन ओवर ब्रिज के पास साइकिल सवार व्यक्ति को हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्काजाम करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर हटाया। चालक मौके से फरार हो गया।


 हाईवा से दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चाहे शहर हो या ग्रामीण हाईवा की चपेट में आकर लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं।गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मुजगहन ओवरब्रिज के पास साइकिल सवार  हाईवा क्रमांक सीजी 08 एयू 7900 के चपेट में आ गया। ड्राइवर हाईवा को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी, एएसआई राजेंद्र सोरी, प्रधान आरक्षक विजय पति भी मौके पर पहुंचे। एडी स्क्वायड की टीम भी आ गई।


शव को तत्काल रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना इतनी भयानक थी कि साइकिल का हैंडल उस व्यक्ति के शरीर के अंदर घुस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। शव जाने के बाद लोग हाइवा को लेकर आक्रोशित नजर आए।इस बीच जानकारी मिलने पर धमतरी से कोमल संभाकर और प्रवीण साहू भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ उन्होंने चक्का जाम करने की कोशिश की जिसे थाना प्रभारी ने समझाइश देकर हटाया। लोगों की मांग थी कि आए दिन हाईवा से सड़क हादसे हो रहे हैं। यह हाईवा दिन के समय क्षेत्र में क्या कर रही थी। लोग ब्रिज के पास हुए गड्ढा को भी रिपेयरिंग करने की मांग कर रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए तत्काल पुलिस बल को भी बुला लिया गया।समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्ति नहीं हुई थी। उसे कंवर का ब्रेड बेचने वाला बताया जा रहा था।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने