होली,शब-ए-बारात पर शहर में कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने 500 पुलिस बल तैनात

                                     


                                                                                                                          भूपेंद्र साहू
धमतरी। शहर में  आगामी त्यौहारों (होली शबे बरात तथा रंग पंचमी आदि त्योहारों) के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेंभुरकर साहू द्वारा ड्यूटी हेतु पुलिस बल को ब्रिफ कर चौक चौराहे एवं संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल वितरण कर तैनात किया गया।

पुलिस के अनुसार होली, शब-ए-बारात के त्योहारों के दौरान माकूल पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगभग 500 से भी ज्यादा का भारी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात किया गया है, जो पूरे संसाधनों से लैस होकर ड्यूटी  हेतु लगाया गया है।इस दौरान धमतरी पुलिस द्वारा  किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं वाहनों आदि के साथ पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। 


पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों सहित पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।7 मार्च  (मंगलवार) को होलिका दहन एवं शब-ए-बारात एक ही दिन होने से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु, पुलिस पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता बनाए रखते हुए ड्यूटी की जाएगी। रात्रि में मुस्लिम समुदाय का शब-ए-बारात मनाया जायेगा, जिसके दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रात्रि में इबादत/दुआ करते हैं। उन स्थानों पर रात्रि में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाई गई है साथ ही  एवं लगातर पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी ।


 होलिका दहन के समय क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग, आगजनी से बचाव के लिए फायरब्रिगेड एवं बचाव हेतु पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है ।साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मेपिंग एवं अधिक से अधिक पुलिस बल सादे कपड़ों में पुलिस बल लगाकर मॉनीटरिंग की जाएगी।

होली त्यौहार के दौरान छेड़छाड़, छोटे-मोटे विवाद, चाकूबाजी आदि घटनाओं पर पैनी नजर रखने और किसी भी प्रकार का विवाद देखने पर तत्काल अपने प्रभारी/वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाने के निर्देश दिए गए हैं।नशा कर मारपीट विवाद करने वालों की पहचान हेतु कड़ी निगरानी कर प्रभावी  कार्यवाही की जाएगी ।


 ड्यूटी वितरण के दौरान  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेंभुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  के.के.बाजपेयी, उप पुलिस अधीक्षक  सारिका वैद्य, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा,उप पुलिस अधीक्षक नेहा राव पवार,थाना प्रभारी कोतवाली प्रणाली वैद्य,थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई, थाना प्रभारी रुद्री शरद ताम्रकार सूबेदार रेवती वर्मा सहित 500 पुलिस बल उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने