भक्त माता कर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा का भाजपा ने किया स्वागत,विधायक जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

 


त्याग,भक्ति,वात्सल्य एवं करुणा की देवी हैं भक्त माता कर्मा :रंजना साहू



धमतरी।साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा से पूरा धमतरी शहर जय मां कर्मा के जयकारे से गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायक रंजना साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए सिहावा चौक में अभिवादन किया गया। 


कर्मा माता की पूजा अर्चना कर समस्त समाजिक बंधुजनों को कर्मा माता जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा कि त्याग भक्ति वात्सल्य एवं करुणा की देवी भक्त माता कर्मा हैं, जिन्होंने जनदुखियों के दुख हरने के लिए अपनी भक्ति की शक्ति से भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर अपने हाथों से बनाई खिचड़ी खिलाई और सब संतन का भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से दुख हर लिए। भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि ममता त्याग की प्रतिमूर्ति मां कर्मा है जिनके जीवन चरित्र ने संपूर्ण मानव समाज को सेवा की नई दिशा दिखाई, संत माता कर्मा  साहू समाज की आराध्य देवी है और साथ ही सभी समाज के लिए आराध्य देवी हैं, संत सभी समाज उत्थान के लिए कार्य करते हैं समस्त क्षेत्रवासियो व साहू समाज को कर्मा जयंती की बधाई। इस अवसर पर साहू समाज को पुष्पवर्षा कर शुभकामनाएं देने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथिका विश्वास, किसान मोर्चा रोहिताश मिश्रा,जय हिंदुजा, अभिषेक शर्मा, भेष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने