Video:जब बुलेट पर निकली 75 सीआरपीएफ की महिला कमांडो... गर्व से सीना चौड़ा हो गया, पुष्प वर्षा कर धमतरी में भव्य स्वागत

 


25 मार्च को करणपुर में सीआरपीएफ के 84वें राइजिंग डे पर होंगी शामिल



Bhupendra Sahu

धमतरी। दिल्ली से निकली सीआरपीएफ की महिला कमांडो का धमतरी मकई चौक में भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं को देखने के बाद लोगों का सीना चौड़ा हो गया।लोग यह कहते दिखे कि भारत वाकई आगे बढ़ चुका है, ऐसी महिला कमांडो अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।


75 सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी दिल्ली के इंडिया गेट से 9 मार्च को बुलेट पर निकली हुई है। 13वें दिन बुधवार को रायपुर पहुंची थी। यहां से वह सीआरपीएफ कैंप आरंग पहुंची। गुरुवार की सुबह आरंग से निकलकर नेशनल हाईवे में धमतरी होते हुए जगदलपुर की ओर बढ़ी। वह करणपुर कैंप में 25 मार्च को फोर्स के 84वें राइजिंग डे कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां पर मुख्य अतिथि देश के गृह मंत्री अमित शाह होंगे। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आजादी के 75वें वर्षगांठ पर महिला सशक्तिकरण के अलावा जगदलपुर क्षेत्र में नक्सलिज़्म की कमी को बताना है। दिल्ली से जगदलपुर तक लगभग 1800 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।


आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है यह कर दिखाया CRPF की 75 महिला कमांडो गुरुवार को जब  बुलेट से मुख्य मार्गो से होते हुए निकल रही थी तो हर कोई व्यक्ति गर्व से अपनी बेटियों पर नाज किया। घड़ी चौक में नगर निगम द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू,दीपक लखोटिया,राजेश शर्मा, निगम के पार्षद सहित महिलाओं एवं पुलिस विभाग ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा। अंबेडकर चौक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अभिवादन किया। यह काफिला कोंडागांव पहुंचेगा जहां पर रात्रि विश्राम पश्चात शुक्रवार सुबह करणपुर के लिए निकल जाएंगे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने