Breaking: ग्राम सिवनीकला खार नाला में पुलिस की दबिश,दो सरपंच सहित 11 जुआरी धरे गये




नगदी रकम 40,300 एवं 52 पत्ती ताश,11 नग मोबाइल सहित दो मोटर सायकिल जप्त


धमतरी। गुरुवार को कुरूद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सिवनीकला में जुआ खेलते 11 आरोपियों को धर दबोचा। जिसमें नारी और गुदगुदा के सरपंच भी शामिल हैं। जब गांव के मुखिया ही ऐसे कृत्य में शामिल होंगे तो दूसरों को क्या संदेश देंगे।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद  कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद  निरी.दीपा केंवट द्वारा पेट्रोलिंग वाहन में  ग्राम देहात भ्रमण हेतु रवाना हुये थे। भ्रमण के दौरान  मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम ग्राम सिवनीकला खार नाला किनारे आम जगह पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है।  आरोपियों को मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।


मौके पर आरोपी मोहन पटेल पिता मनी राम पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन अटंग, गिरीश चढ़ाकर पिता स्व बुद्ध देव चढ़ाकर उम्र 35 वर्ष साकिन अटंग,बुधारू राम साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 52 वर्ष साकिन संजय नगर कुरूद दीन दयाल साहू पिता कृष्णा राम साहू उम्र 62 वर्ष साकिन भिरई चौकी कंवर थाना गुरूद जिला बालोद , महेन्द्र चढ़ाकर पिता श्याम लाल चंद्राकर उम्र 45 वर्ष साकिन अटंग,पोखन साहू पिता हुमन लाल साहू उम्र 31 वर्ष साकिन अटंग 07. दुष्यंत यादव पिता गोविंद राम यादव उम्र 39 वर्ष साकिन अटंग,अर्जुन चंद्राकर पिता स्वम० छोटेलाल चंद्राकर उम्र 53 वर्ष साकिन भोथली, घनश्याम साहू पिता सुरेश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन गुदगुदा, रोहित साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 37 वर्ष साकिन नारी और जगन्नाथ साहू पिता कन्हैया राम साहू उम्र 39 वर्ष साकिन नारी थाना कुरूद धरे गए।

उनके कब्जे से फड़ एवं पास से जुमला रकम 40,300 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश,11 नग मोबाईल, दो मोटर सायकिल गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से 151 जाफौ. प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई। 

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपक केवट,उनि.महेश साहू, सउनि. सुरेश नन्द,घनश्याम वर्मा,प्रआर. लोकेश नेताम, ध्रुव,शेष नारायण पांडेय, आरक्षक बलराम सिन्हा, मनहरे,भगवान दास बघेल,अजय नेताम, मनीष पाले, कमलेश विश्वकर्मा,तोपसिंह,,पुकेश बेलचंदन, सैनिक चंद्र कुमार कुर्रे शामिल रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने