जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी को किया निलंबित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी को किया निलंबित 

 
धमतरी । लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत् लोकसभा क्षेत्र 09 महासमुंद के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 119 विंध्यवासिनी वार्ड के पीठासीन अधिकारी यशवंत कुमार साहू को माॅकपोल संपन्न कराए जाने के बाद सीआसी किए बिना वास्तविक मतदान संपन्न कराए जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रजत बंसल ने निलंबित कर दिया । उक्त पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के संपादन में स्वेच्छाचारिता, अनियमितता व लापरवाही बरतते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के कंडिका 2 सामान्य के नियम  एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में प्रावधानित धाराओं का उल्लंघन किया गया है। संबंधित के द्वारा उक्त नियमों के प्रतिकूल कृत्यों के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के कंडिका 10 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में यशवंत कुमार साहू का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी नियत किया गया है

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने