चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 भूपेंद्र साहू

सिटी कोतवालीक्षेत्र के अंतर्गत  7-8 मई की दरमियानी रात विवेकानंद कॉलोनी में हुए चोरी का खुलासा हो गया है।प्रार्थी खिलेंद्र पटेल के घर से सोना चांदी एवं नगदी रकम और प्नितिन राठौर के घर से सोना चांदी और नगदी रकम कुल 2लाख 43 हज़ार रुपये अज्ञात चोरो के द्वारा सुने मकान में घुसकर चोरी कर लिए थे इसी ही तरीके की वारदात होने से कोंडागांव पुलिस एवं धमतरी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही कर आरोपी राजेश यादव 34 वर्ष निवासी सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी जगदलपुर, दुर्गेश गौतम 27 वर्ष निवासी अम्बेडकर वार्ड नयामुण्डा जगदलपुर, कौशिक दास 27 वर्ष निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर, सपन कापड़ी 28 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश व दुर्गेश ने कोण्डागांव के तीन चोरी, धमतरी का दो कुल पाॅच चोरी करना कबुल किया तथा चोरी की गई जेवरातों को सोनार कौशिक दास और सपन कापड़ी के माध्यम से खपाना बताया। पूर्व में आरोपी राजेश को 21 अन्य वारदातों में अलग-अलग जगहों पर चालान किया जा चुका है।
  आरोपियों से  4,05,000/- रु नगदी रकम, आभूषण 196 ग्राम सोना, 1369 ग्राम चाॅदी तथा घटना मे प्रयुक्त वाहन स्प्लेन्डर व एक्टीवा एवं अन्य सामान बरामद किया गया है आरोपियों के विरुद्ध धारा 457 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने