धमतरी।कलेक्टर
रजत बंसल के निर्देशानुसार फायर सेफ्टी टीम ने धमतरी के होटल, कोचिंग
सेंटर, शैक्षणिक संस्था, एचपी गैस गोदाम का निरीक्षण किया। टीम द्वारा
गुजराती कालोनी स्थित एचपी गैस गोदाम, आवासीय परिसर जैनम हाईट्स, राष्ट्रीय
राजमार्ग 30 पर स्थित होटल मित्तल रेसीडेंसी टिम्बर भवन, बस स्टैण्ड परिसर
में स्थित होटल आशियाना, पाॅवर हाउस के पीछे स्थित पटेल ट्यूटोरियल,
गोकुलपुर रूद्री रोड स्थित गायत्री उद्यानिकी महाविद्यालय, अम्बेडकर चैक के
पास सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, ओजस्वी नर्सिंग होम के पास रहवासी
परिसर नवकार हाॅस्टल, कलेक्टोरेट के पास सेंट जेवियर्स स्कूल, शैक्षणिक
संस्था सृष्टि इंस्टिट्यूट और कोचिंग सेंटर काॅमर्स कैरियर पाॅईंट का
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालित संस्थानों से अग्नि सुरक्षा
उपकरण, आपातकालीन निकासी द्वार और स्मोक डिटेक्टर आदि का अवलोकन कर आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संचालकों को इंस्टिट्यूट, होटलों आदि में
कमियों को सुधार कर दो दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर के.आर. ओगरे, विद्युत यांत्रिकी संभाग
रूद्री के कार्यपालन अभियंता .एस.नेताम, कार्यपालन अभियंता विद्युत
एस.के.किण्डो, स्वास्थ्य अधिकारी नगरपालिक निगम सतीश त्रिपाठी, कार्यपालन
अभियंता लोक निर्माण विभाग एच.एस.सलाम और सहायक अभियंता नगरपालिक निगम
हिमांशु देशमुख उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें