डॉ प्रभाकर हत्याकांड का खुलासा,चचेरा भाई ही निकला हत्यारा
धमतरीI बहुचर्चित हत्याकांड डॉ प्रभाकर राव हत्याकांड मामले का पुलिस ने
खुलासा कर दिया है उसका चचेरा भाई कोरबा निवासी विशाल ही उसका हत्यारा
निकला। पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने प्रेसवार्ता लेकर आज इस मामले का
खुलासा किया ।बताया कि डॉ प्रभाकर राव ने विशाल से 12.50 लाख निवेश के नाम
पर लिए थे जिसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था ।20 मई को एक बार फिर
दोनों में विवाद हुआ और गाली-गलौज भी हुई ।आखिर में विशाल ने डॉक्टर को
इस दुनिया से हटाने का ठान लिया ।वह 22 मई की रात स्कूटी से धमतरी पहुंचा
और फिर दोनों में जमकर विवाद हुआ ।आखिर में विशाल ने अपने साथ लाए चाकू से
ताबड़तोड़ हमला कर डॉ को मौत के घाट उतार दिया।घसीट कर बाथरूम में बंद कर
दिया ।रात भर वह वहीं रुक आ रहा ।सुबह 5:00 बजे ताला बंद कर वापस स्कूटी से
रायपुर की ओर निकल पड़ा रास्ते में तालाब में विशाल ने चाबी और चाकू को
फेंक दिया ।पुलिस के लिए हत्याकांड चुनौती बन चुकी थी।साक्ष्य और मुखबिर की
सूचना पर पुलिस ने आखिर में कोरबा से विशाल को गिरफ्तार कर लिया है ।उनके
कब्जे से 2.81 लाखनगद सोना चांदी के जेवरात मोबाइल और वाहन जप्त किया है
।बताया गया कि जो रकम यहां से विशाल ले गया था उसमें से वह एक 1.30 लाख का
मोबाइल खरीदा था। 3लाख से अधिक की रकम मां को दिया था और कुछ पैसे अपने
महिला दोस्तों को दिया था ।बाकी रकम अपने पास रखा था ।इस हत्या के मामले को
सुलझाने में एएसपी केपी चंदेल डीएसपी पंकज पटेल थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन
सहित साइबर सेल के कर्मचारी की भूमिका रही


एक टिप्पणी भेजें