जप्ती की कार्यवाही



अवैध तरीके से रखे गए वन्य प्राणियों को किया जप्त


        
धमतरी  सोमवार को बिरगुड़ी परिक्षेत्र  के अंतर्गत ग्राम रतावा में हंसराज देव द्वारा वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति रतावा के नाम से संचालित चिड़ियाघर से अवैध रूप से रखे गए वन्य प्राणियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया ।जप्त वन्य प्राणियों में दो कोटरी (नर एवं मादा) 2 सियार (नरमादा) दो अजगर 6 से 7 माह के एवं 6 तोता है। जब्त तोता को पंचनामा बनाकर मैदानी अमले द्वारा मौके पर ही उड़ा दिया गया। जब्त वन्य प्राणियों को कोटरी सियार  व अजगर को जंगल सफारी रायपुर भेजा गया ।वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11 ( एक ) (क)एवं पांच के तहत देव वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति रतावा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।जब्ती की कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी सोने सिंह सोरी के नेतृत्व में एवं ओमप्रकाश चंदनिया परिक्षेत्र सहायक सिहावा कल्याण साहू, जितेंद्र नेताम खिलावन नायक  कैलाश पटेल के सहयोग से कार्यवाही की गई

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने