जिले में अब तक 331 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
धमतरी, मंगलवार दो जुलाई से रूक-रूककर हो रही बारिश के चलते जिले में अब तक 330.9
मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के
अनुसार सर्वाधिक वर्षा मगरलोड तहसील में 347.6 मिलीमीटर तथा सबसे न्यून
316.3 मिलीमीटर कुरूद तहसील में रिकाॅर्ड की गई है। इसी प्रकार धमतरी तहसील
में 340 तथा नगरी तहसील में 319.8 मिलीमीटर वर्षा एक जून 2019 से अब तक
आंकी गई है। इसी तरह पिछले 24 घण्टे में 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
है। इनमें कुरूद तहसील में 18.3 मिलीमीटर, मगरलोड में 16.4, नगरी में 16.2
तथा धमतरी तहसील में 15.4 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई है।
एक टिप्पणी भेजें