नगरी नगर
पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 7 में एक बुजुर्ग ने रोलर में फांसी लगाकर
आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वार्ड के
लोगों ने देखा कि वार्ड क्रमांक 7 निवासी राधे लाल यादव
60 वर्ष रोलर में फांसी से लटका हुआ है तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई
।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 20 जुलाई की रात 11 बजे से 21जुलाई की सुबह के बीच
है। राधेश्याम गमछा से रोलर में फांसी लगा लिया है,खिंचाव की वजह से उसका
पैर जमीन में आ गया । प्रथम दृष्टया में आत्महत्या ही है आगे की जांच की जा
रही है ।बताया गया कि रोलर के पास में ही पार्षद का घर भी है ।आत्महत्या
का कारण स्पष्ट नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें