नशा कर स्कूल आने पर कार्यवाही जारी रहेगी
पवन निषाद
मगरलोड
। जिला शिक्षा अधिकारी ने मगरलोड ब्लाक के ग्राम दुधवारा शासकीय नवीन
प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक तुलसी गायकवाड़ को निलंबित कर विकासखण्ड
शिक्षा अधिकारी कुरुद में अटैच कर दिया गया है।11 जुलाई को जांच अधिकारी
बीईओ प्रदीप शर्मा ने स्कूलों का सघन निरीक्षण किया गया।जिसमें दुधवारा के
सहायक शिक्षक स्कूल में नियमित उपस्तिथ नही रहते ,स्कूल मद की राशि को आहरण
कर स्कूल कार्य मे उपयोग न करना एवम नशे की हालत में स्कूल आने और अपने
दायित्वों को निर्वहन नही करने के चलते शिक्षक के विरुद्ध जांच के रिपोर्ट
डीईओ कार्यलय में दिया गया।डीईओ टी के साहू ने दायित्वों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के चलते छत्तीसगढ़
सिविल आचरण के नियम 1965 की कंडिका 1 से 3 नियम 23 ख का उल्लंघन पाए जाने
पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार
जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी और निलंबन मुख्यालय कार्यलय विकासखण्ड
शिक्षा अधिकारी कुरुद में रहेगा
![]() | ||||
| प्रदीप कुमार शर्मा बीईओ मगरलोड |
बीईओ प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल
की निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता को बनाये रखने हिदायत दी जा रही है। जो
शिक्षक अनुशासनहीनता दिखाई पाये जा जाने उस पर कार्यवाही की जाएगी। 18 से
अधिक शिक्षक चिन्हिकित है जो नशा कर स्कूल आते है जो शिक्षा विभाग की
नजर में जिस पर कार्यवाही जारी रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें