‘जन्म से जाति प्रमाण-पत्र‘ योजना का शुभारम्भ



कमिश्नर ने नवजात शिशु का जाति प्रमाण-पत्र पालकों को वितरित किया


धमतरी,
रायपुर संभाग के कमिश्नर  जी.आर. चुरेन्द्र ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु के नाम से जाति प्रमाण-पत्र उसके माता-पिता को वितरित कर जिले में ‘जन्म से जाति प्रमाण-पत्र‘ योजना का शुभारम्भ किया। धमतरी तहसील के ग्राम बंजारी (ग्राम पंचायत कलारतराई) निवासी  दीनदयाल ध्रुव और उनकी पत्नी सगनी बाई को गत 11 जुलाई को पुत्री की प्राप्ति हुई थी। इसके उपरांत बच्ची के पिता श्री ध्रुव के जाति प्रमाण-पत्र और बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में किए गए आवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी के द्वारा नवजात बच्ची कु. आशिषमति के नाम पर जन्म प्रमाण-पत्र चाॅइस सेंटर के माध्यम से जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि जाति प्रमाण-पत्र को अधिक सरलीकृत और सुगम बनाने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चे के जन्म के समय ही जाति प्रमाण-पत्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में आज जिले में इसका आगाज करते हुए कमिश्नर ने ध्रुव दम्पति को जन्म के सिर्फ नौ दिन बाद जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जच्चा-बच्चा रक्षा किट का भी वितरण कमिश्नर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  रजत बंसल, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, एसडीएम योगिता देवांगन सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.के. तुर्रे, सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मूर्ति, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. बी.के. साहू, उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने