किसानों के साथ हो रहा अन्याय:किशोरी लाल साहू



उत्तम साहू
बालोद। छत्तीसगढ़  शासन द्वारा किसानो की धान खरीदी की  सीमा में 35 से 50 प्रतिशत तक कटौती पर जिला भाजपा किसान मोर्चा बालोद ने कड़ी निंदा की है।किसानों के साथ हो रहे वादा खिलाफी पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा की छ.ग.सरकार अपने घोषणा के अनुरूप धान खरीदी नहीं कर रही है ।किसानो को परेशान करने लिमिट की बाध्यता कर दी गई जो की अनुचित  है।
 जिला भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोरी लाल साहू ने कहा की किसान जब अपना धान लेकर  धान खरीदी केंद्र पहुंच रहे तो नित नये फरमान जारी होने की जानकारी प्राप्त हो रहे है। लिमिट के साथ  सॉफ्ट वेयर लॉक कर दिया जो अनुचित है।किसानों के साथ सरकार वादा खिलाफी कर रही हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसान नेता पवन साहू ने कहा की धान  खरीदी के लिए पहले किसानो को जो टोकन  जारी किये गये थे उसे रद्द कर नई लिमिट के अनुसार किसानो को नया टोकन जारी करना निंदनीय है।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा छगन देशमुख ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार किसानों का एक एक दाना धान खरीदी की थी जबकि कांग्रेस की भूपेश सरकार वादा  वादा खिलफी कर धरती पुत्रों के साथ अन्याय कर रही है
जिला महामंत्री तोमन साहू ने कहा कि धान ख़रीदी के रोज रोज नित नये फरमान जारी किये जा रहे है सरकार  50 लाख  मैट्रिक  टन तक खरीदी  को लेकर षड्यंत्र  रच रही है सरकार यदि अपने इस कृत्य से बाज  नहीं आयेगी तो जिला किसान मोर्चा उग्र आंदोलन  करेगी।
धान खरीदी में कटौती , सॉफ्ट वेयर  लॉक, नित नये नियम  नियम, का जिला  किसान मोर्चा ने कड़ी शब्दो   में भत्सना की है। जिसमे जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, दुर्जन साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,नरेश साहू गजेंद्र यादव, लेखन साहिरो,  चेतन साहू, यादराम वर्मा छगन साहू, हुलेश देशमुख ,कल्याण साहू शामिल है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने