जिला पंचायत:13 सीट के लिए 40 प्रत्याशी मैदान में,क्षेत्र क्रमांक दो से सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी

 

7 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला


भूपेंद्र साहू
धमतरी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत नामांकन वापसी के अंतिम दिन जिला पंचायत के सभी 13 सीट के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है ।अंतिम दिन तक 23 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया इस तरह से अब 40 प्रत्याशी मैदान में हैं ।सबसे ज्यादा क्षेत्र क्रमांक दो अनुसूचित जाति महिला सीट के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में है क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण अनुसूचित जाति महिला के लिए हुआ है ।7 सीटों में सीधा मुकाबला है यहां 2-2 प्रत्याशी हैं ,3 सीटों में तीन तीन प्रत्याशी,दो क्षेत्रों में चार प्रत्याशी खड़े हुए हैं ।अंतिम दिन एक दूसरे को मनाने के लिए दौर चलता रहा लेकिन आखिरकार कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर लोग नहीं पहुंचे।क्षेत्र क्रमांक 5 से कांग्रेस के संजय चंद्राकर ने अपना नाम वापस नहीं लिया इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 7 से जीवराखन साहू ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया ।सभी को चिन्ह आवंटित हो चुका है प्रचार में प्रत्याशी जुड़ जाएंगे।
13 क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम
 क्षेत्र क्रमांक 1 से भीमदेव साहू गोविंद साहू,
 क्रमांक 2 अन्नपूर्णा देवी पाटले, कांति अनिल सोनवानी, करुणा बाई महिलकर, कुमारी बाई कीर्तन जोशी, कु. लोकेश्वरी कुर्रे ,नीतू तेजेंद्र  तोड़ेकर, रति धनेश बंजारे, रेखा नरेश कोसरे,संतोषी अनिल बनारसी
 क्षेत्र क्रमांक 3 से रश्मि नोमेश साहू, सुमन संतोष साहू कोटगाँव,
 क्षेत्र क्रमांक 4 से तारिणी नीलम चंद्राकर ,तृप्ति कुलेश्वर चंद्राकर
 क्षेत्र क्रमांक 5 कीर्तन मीनपाल, निशू चंद्राकर, संजय चंद्राकर 
क्रमांक 6 से दमयंतीन केशव साहू, हिना कल्याण सिंह निर्मलकर ,जयंती जागृत साहू, वेदिका साहू 
क्रमांक 7 से चुनकेश्वर नागेंद्र ,दयाराम साहू दर्री, जीवराखन  साहू, कविता योगेश बाबर 
क्रमांक 8 से वीणा लोमस सोनबेर,कुसुमलता तोषण साहू 
क्रमांक9 से कांति कंवर,सत्यवती नेताम 
क्रमांक 10 से अनीता ठाकुर, खूब लाल ध्रुव
 क्रमांक 11 से अनीता ध्रुव, गौरी फत्तेलाल ध्रुव,पुष्पलता गणेश राम नेताम
 क्रमांक 12 से मीना बंजारे, राधिका रामदयाल साहू ,संतोषी जालेश
 क्रमांक 13 से मनोज कुमार साक्षी ,पीला राम कोर्राम है।

 कांग्रेस ने तारिणी नीलम चंद्राकर को प्रत्याशी घोषित कर चौंकाया

 नामांकन वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस ने अपने 13 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए नाम घोषित कर दिया ।जिसमें सबसे चौंकाने वाला नाम क्षेत्र क्रमांक 4 से तारिणी नीलम चंद्राकर का रहा। वह इसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहे नीलम चंद्राकर की पत्नी हैं जिसे कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था। अब इसे अघोषित रूप से वापसी माना जा रहा है ।इसे देखते हुए नीलम ने भी अपना नाम वापस ले लिया। चर्चा करते हुए तारिणी चंद्राकर ने बताया कि उनके पति के द्वारा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए गए हैं उसका फायदा उन्हें जरूर मिलेगा ।वह इस क्षेत्र की बहू है।वे अपने क्षेत्र में के विकास कार्य के लिए काम करेंगी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने