छेरछेरा पुन्नी पर सुपोषण अभियान के लिए दान मांगने निकले महापौर व कांग्रेसी



भूपेंद्र साहू
धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर ‘छेरछेरा जोहार’ करते हुए मकई चौक (मकई गार्डन से ) धमतरी से सदर बाजार  तक सुपोषण अभियान के लिए छेर-छेरा मांगकर दान लिया गया। लोग स्वेच्छा से दान देते हुए भी नजर आए।
 
इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,जिलाध्यक्ष  मोहन लालवानी ,हर्षद मेहता पूर्व विधायक शरद लोहना ,वीरेंद्र कोसरिया, नरेश जसूजा ,योगेश लाल , राजेश ठाकुर ,नीलू पवार ,राजा देवांगन ,निखिलेश देवान, सहित जिला, ब्लाक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, एल्डरमैन, पूर्व पार्षद,  नवनिर्वाचित पार्षद अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने