भूपेंद्र साहू
धमतरी।आमदी
नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा का पुनः कब्जा हो गया है ।हेमंत माला
ने कांग्रेस की कविता साहू को 1 वोट से हरा दिया ।उपाध्यक्ष पद पर तेजराम
साहू निर्वाचित हुए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पंचायत में जो
परिणाम आए थे उसके अनुसार भाजपा के 8 कांग्रेस के 6 और एक निर्दलीय पार्षद
चुनकर आए थे। महिला निर्दलीय पार्षद उषा देवांगन ने इसके बाद कांग्रेस
प्रवेश कर लिया। भाजपा और कांग्रेस की स्थिति 8-7 हो गई थी ।मंगलवार 7
जनवरी को में प्रथम सम्मिलन रखा गया। सर्वप्रथम सभी पार्षदों को शपथ दिलाई
गई उसके बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ ।भाजपा से अध्यक्ष हेमंत
और उपाध्यक्ष तेजराम साहू ,कांग्रेस से अध्यक्ष कविता साहू और उपाध्यक्ष
उषा देवांगन ने नामांकन दाखिल किया ।मतदान होने के बाद परिणाम आए तो हेमंत
माला को 8 और कविता साहू को 7 वोट मिले।इसी तरह उपाध्यक्ष में तेजराम साहू
को 9 और उषा देवांगन को 6 वोट मिले ।हेमंत माला अध्यक्ष और तेजराम साहू
उपाध्यक्ष पद पर विजई हुए ।इसके बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।


एक टिप्पणी भेजें