VDO:मगरलोड में डॉक्टर के ऊपर कार्यवाही की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन



पवन कुमार निषाद
मगरलोड (धमतरी)।। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर  पुष्पा जनबन्धु के ऊपर कार्यवही की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन किया।  यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने बताया कि  डॉ. पुष्पा जनबन्धु  के  मरीजों व उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करते है।। पिछले दिनों  27 फरवरी  को ग्राम मडेली  निवासी  शकुंतला कमार ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली थी ।  समय रहते  कमार  महिला की शव पीएम नहीं किया गया  जिसके चलते पूरी रात शव को पुलिस एवं परिजनों की निगरानी में  अस्पताल में रखा गया था । 
 
दूसरे दिन कमार महिला पीएम हो पाया । यूथ कांग्रेस ने डॉक्टर  के इस व्यवहार का  विरोध किया  था तथा डॉक्टर पुष्पा जनबन्धु  के  ऊपर कार्यवाही की मांग  को लेकर ब्लाक चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया गया पर्याप्त आश्वासन न मिलने के कारण आज युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।


बाइट .....दिलीप सोनी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मगरलोड


बाइट .....डॉ शारदा ठाकुर बीएमओ मगरलोड।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने