भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर नगरी मंडल में भी धरना प्रदर्शन



नगरी ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर नगरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र गोलछा के निवास के समक्ष 3 से 5 बजे भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। सरकार से शराब बंदी,किसानों का कर्जा माफ,किसानों को दो वर्ष की बोनस राशि,बेरोजगारों को 2500 रू भत्ता,स्वसहायता समुहों का कर्जा माफ करने के साथ-साथ घोषणा पत्र में किये गए वादों को पुरा करने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र गोलछा, नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा,महामंत्री रामगोपाल साहू,महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति आरती विनोद गुप्ता, हाइस्कूल नगरी के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष रिखब सोनी उपस्थित रहे।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने